मिड-डे मील में गड़बड़ी: बच्चों को मेनू अनुसार भोजन नहीं पतली दाल और अधूरा खाना परोसा गया

छतरपुर:पठादा ग्राम पंचायत में मिड-डे मील योजना में गंभीर लापरवाही सामने आई है। शारदा तेजस्विनी स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय प्राथमिक शाला पठादा में बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। मौके से मिली तस्वीरें दोपहर 1:00 बजे की हैं, जिनमें बच्चों को पतली, स्वादहीन दाल और रोटी थाली में दी गई दिख रही है।
मेनू का पालन नहीं, बच्चों को नहीं मिलता भरपेट भोजन
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने बताया कि शाला में न तो निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन बनाया जाता है और न ही बच्चों को पूरा भोजन दिया जाता है। कई दिनों से बच्चे भरपेट खाना न मिलने की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समूह द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है।
बच्चों के हक पर लापरवाही
मिड-डे मील योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, लेकिन यहां उनकी थालियों में सिर्फ नाममात्र की पतली दाल और रोटी परोसी जा रही है। यह स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है और सरकार की योजना को पलीता लगाने वाली साबित हो रही है।
ग्रामीणों ने उठाई आवाज
ग्रामवासियों का कहना है कि स्कूल में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता कमजोर है और मात्रा भी कम दी जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों के हक का भोजन सुरक्षित रहे।

Next Post

बम धमकी वाले ईमेल से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं बाधित, इंडिगो की 69 फ्लाइट्स रद्द

Sat Dec 6 , 2025
हैदराबाद, 06 दिसंबर (वार्ता) राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आरजीआईए), शमशाबाद के ग्राहक सहायता केंद्र को 5 और 6 दिसंबर को मिले लगातार बम धमकी वाले ईमेलों के कारण उड़ान संचालन में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ। इसके चलते सुरक्षा के ऊंचे स्तर और सावधानी के तौर पर कई उड़ानें रद्द […]

You May Like