बम धमकी वाले ईमेल से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं बाधित, इंडिगो की 69 फ्लाइट्स रद्द

हैदराबाद, 06 दिसंबर (वार्ता) राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आरजीआईए), शमशाबाद के ग्राहक सहायता केंद्र को 5 और 6 दिसंबर को मिले लगातार बम धमकी वाले ईमेलों के कारण उड़ान संचालन में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ। इसके चलते सुरक्षा के ऊंचे स्तर और सावधानी के तौर पर कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। दूसरी ओर इंडिगो संकट के मद्देनजर भी इस हवाईअड्डे से 69 उड़ानें रद्द की गयी।

6 दिसंबर को प्राप्त एक धमकी ईमेल में लंदन हीथ्रो से हैदराबाद आ रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए-277 का जिक्र था। यह विमान सुबह 5:25 बजे सुरक्षित उतरा, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मानक सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विमान और यात्रियों के सामान की गहन जांच शुरू की।

इसी दिन एक और धमकी ईमेल कुवैत से हैदराबाद आ रही कुवैत एयरवेज की फ्लाइट केयू-373 के लिए मिला। सतर्कता बरतते हुए इस उड़ान को वापस उसके प्रस्थान हवाई अड्डे पर वापस ले जाया गया।

इससे एक दिन पहले, 5 दिसंबर को दिल्ली से हैदराबाद आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2879 को भी ईमेल के जरिए इसी तरह की धमकी मिली थी। यह विमान रात 8:45 बजे सुरक्षित उतरा और सभी निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

इस बीच इंडिगो ने ऊंची सतर्कता और परिचालन समायोजन के कारण 6 दिसंबर को अपनी 69 उड़ानें रद्द करने की घोषणा की, जिनमें हैदराबाद से 43 प्रस्थान और 26 आगमन उड़ानें शामिल हैं।हवाई अड्डा प्राधिकरण, सीआईएसएफ और कानून प्रवर्तन एजेंसियां धमकी भरे ईमेलों के स्रोत की जांच कर रही हैं तथा निगरानी बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू हैं।

 

 

Next Post

ईडी ने रिलायंस पावर के खिलाफ एसईसीआई टेंडर धोखाधड़ी मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया

Sat Dec 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 दिसंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ एक मामले में पूरक चार्जशीट दायर की। जिसमें कंपनी पर सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के टेंडर को हासिल करने के लिए कथित रूप से फर्जी बैंक गारंटी जमा करने का आरोप है। […]

You May Like