भाभी का कत्ल करने वाला देवर गया जेल

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम गुनहरू में भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि श्रीमती मूलाबाई गोटिया 52 वर्ष निवासी ग्राम गुनहरू शांतिनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके 2 बेटे हैं बड़ा बेटा महेन्द गोटिया और छोटा बेटा राजेन्द्र गोटिया है दोनों लडक़े अपने परिवार के साथ अलग अलग हरते हैं वह छोटे बेटे राजेन्द्र के साथ रहती है, छोटा बेटा राजेन्द्र गोटियां ने बहू पर   लोहे की सायकल के दांते वाले गियर से हमला कर दिया था।  हमले में बहू दामिनी कोल 30 वर्ष की मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी राजेन्द्र गोटिया 22 वर्ष को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Next Post

चाकूबाजी में तीन घायल

Mon Feb 10 , 2025
जबलपुर। गोहलपुर एवं पनागर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पनागर पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार वंशकार 40 वर्ष निवासी चंदन नगर स्टेडियम के पास ग्राम बिसेंधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले […]

You May Like

मनोरंजन