कुएं में जहरीली : एफएसएल और प्रदूषण अधिकारियों ने जुटाए साक्ष्य

सतना: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरमसेड़ा में तीन व्यक्तियों की मौत के बाद शनिवार को एफएसएल एवं प्रदूषण विभाग की टीम ने उस कुएं का निरीक्षण किया जिसमें उतरने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई थी।यहां बता दें कि खरमसेड़ा गांव के एक कुएं में शुक्रवार की रात मवेशी गिर गया था, जिसे निकालने के लिए गांव के लोग कुएं में उतरे थे। कुएं में उतरने पर अचानक उनका दम घुटने लगा।

जैसे तैसे उन्हें बाहर निकाल गया लेकिन हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक को उपचार प्रदान किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल यादव पिता मोतीलाल (36), वीरेंद्र यादव पिता जगदीश प्रसाद (40) एवं कृष्ण दत्त यादव पिता रामदास (26) की मृत्यु हुई है। जबकि रामचंद्र पिता भानु प्रसाद यादव (50) का इलाज हो रहा है। तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं।

शनिवार को एफएसएल के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओपी ख्याति मिश्रा, रामनगर थाना टीआई विजय त्रिपाठी एवं अमरपाटन थाना टीआई विजय परस्ते सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जहरीली गैस होने की सूचना पर सतना से प्रदूषण विभाग के अधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने डिजिटल डिटेक्टर से गैस का पता लगाने का प्रयास किया। सूत्र बताते हैं कि मेथेन और कार्बनडाइ ऑक्साइड गैस होने की संभावना पाई गई है।

एफएसएल अधिकारी द्वारा बोतल में गैस का सैंपल लिया गया है जिसे सागर लैब जांच के लिए भेजा जाएगा। वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि कुआं लगभग 45 फीट गहरा है, जिसमें ऊपर से 10 फीट के बाद विषैली गैस होने के संकेत मिले हैं। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि कौन सी गैस वहां मौजूद थी। संभावना है कि मेथेन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी वजनी गैस वहां हो सकती है जिससे कुएं में उतरे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और दम घुटने से उनकी जान चली गई। हालांकि मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।

Next Post

केरल के मंत्री शम्सुद्दीन ने केंद्र से हज 2027 के यात्रियों के लिए पासपोर्ट मंज़ूरी की प्रक्रिया तेज़ करने को कहा

Sun Jul 5 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 05 जुलाई (वार्ता) केरल के सामान्य शिक्षा और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एन. शम्सुद्दीन ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे हज 2027 के लिए आवेदन करने वाले यात्रियों की पासपोर्ट प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए तुरंत कदम उठाएं। साथ ही, उन्होंने […]

You May Like