रीवा: त्योंथर विधानसभा के विभिन्न खरीदी केंद्रों में क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने औचक निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने धान बेचने पहुंचे किसानों से संवाद कर उनकी स्थिति जानी और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया. विधायक ने कलेक्टर रीवा से दूरभाष पर चर्चा कर समस्त खरीदी केंद्रों में पर्याप्त वरदानों की उपलब्धता के साथ ही खरीदी हुई धान का परिवहन समय सीमा पर सुनिश्चित करने के लिए कहा.
किसानों से संवाद के पश्चात विधायक ने खरीदी केंद्र में मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. किसानों को सभी सुविधाएं समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए एवं किसानों को अनावश्यक प्रतिक्षा न करनी पड़े,किसानों को बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था भी कराई जाए. उन्होंने कहा कि यदि खरीदी केंद्रों में लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्यवाही कि जाएगी. विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है.
