नेफ्रोप्लस का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलेगा

अहमदाबाद, 05 दिसंबर (वार्ता) नेफ्रोप्लस का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) दस दिसंबर को खुलेगा। कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा गया है कि एशिया की सबसे बड़ी और विश्व स्तर पर पांचवीं सबसे बड़ी डायलिसिस सेवा प्रदाता (वित्तीय वर्ष 2025 में किए गए उपचारों की संख्या के संदर्भ में) कंपनी है। इसका आईपीओ बुधवार, 10 दिसंबर को खुलेगा और शुक्रवार, 12 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड 438 से 460 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तक तय किया गया है। पात्र कर्मचारियों को 41 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की छूट दी जा रही है। यह आईपीओ इक्विटी शेयरों के नए इश्यू का एक संयोजन है, जो 353.4 करोड़ रुपये तक का है, और साथ ही विक्रेता शेयरधारकों द्वारा 1,12,53,102 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री का प्रस्ताव भी है। नए इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय में से 129.1 करोड़ रुपये का इस्तेमाल भारत में नए डायलिसिस क्लिनिक खोलने के लिए पूंजीगत व्यय के लिए और 136 करोड़ रुपये का उपयोग कुछ ऋणों के पूर्व-भुगतान या निर्धारित पुनर्भुगतान के लिए करने का प्रस्ताव करती है।

उन्होंने बताया कि नेफ्रोप्लस, जिसका उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में 165 बेड वाला डायलिसिस क्लिनिक विश्व स्तर पर सबसे बड़ा डायलिसिस क्लिनिक है। वर्ष 2009 में निगमित नेफ्रोप्लस, भारत में सबसे बड़ा संगठित डायलिसिस सेवा नेटवर्क है, जिसका अखिल भारतीय नेटवर्क 21 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 288 शहरों में फैला हुआ है। इसका वैश्विक नेटवर्क 519 क्लीनिकों का है, जिसमें फिलीपींस, उज़्बेकिस्तान और नेपाल के 51 क्लीनिक शामिल हैं।
यह हीमोडायलिसिस की सुविधा प्रदान करती है, जिसमें होम हीमोडायलिसिस, हेमोडायलिसिस फिल्ट्रेशन, हॉलिडे डायलिसिस, डायलिसिस ऑन कॉल, और डायलिसिस ऑन व्हील्स जैसी क्षमताएं शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करती हैं कि मरीजों को सबसे उपयुक्त और सुविधाजनक उपचार विकल्प मिल सकें।

Next Post

रेपो दर में कटौती से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 447 अंक चढ़ा

Fri Dec 5 , 2025
मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और सेंसेक्स 447 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती […]

You May Like