
पानसेमल। सेंधवा खेतिया स्टेट हाइवे निवाली रोड पर चिखलदा फाटे के पहले बने स्वागत द्वारा का एक स्तंभ क्षतिग्रस्त हो गया है।जिससे कि अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है ।प्राप्त जानकारी अनुसार यह स्वागत द्वार क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे की क्षेत्र विकास निधि से बनाया गया है,जो 2024-2025 से निर्मित हुआ है।स्वागत द्वारा का एक तरफ का स्तंभ किसी वाहन की टक्कर स्तम्भ क्षतिग्रस्त होना प्रतीत होता हैं,जिसकी जांच कर आवश्यक सुधार करवाना चाहिए।इस मार्ग पर निरंतर वाहनों की आवाजाही रहती है।यह मार्ग मध्यप्रदेश को महाराष्ट्र और गुजरात से जोड़ता है।वही आसपास के ग्रामीण भी यही से गुजरते हैं।सुधार नहीं होने से किसी अप्रिय हादसे की आशंका को टाला नहीं जा सकता हैं। राहगीरों ने बताया कि संबंधित जिम्मेदारों द्वारा इसका सुधार करवाया जाना चाहिए।
