डॉलर में तेजी से रुपया 11 पैसे टूटा

मुंबई, 05 अक्टूबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर के मजबूत होने से घरेलू अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 11 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.36 रुपये का बोला गया।

रुपये का यह 10 सप्ताह से अधिक का निचला स्तर है। इससे पहले, गत 24 जुलाई को यह 96.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 30 पैसे गिरकर 96.25 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज पांच पैसे की मजबूती के साथ 96.20 रुपये प्रति डॉलर पर खुला लेकिन इसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट रही। अंत में यह 96.36 रुपये प्रति डॉलर तक टूटकर उसी स्तर पर बंद हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज 0.4 प्रतिशत मजबूत होकर 102 के पार पहुंच गया। इससे रुपये पर दबाव बना। साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से 98.62 करोड़ डॉलर निकालने से भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है।

वहीं, कच्चे तेल में नरमी से भारतीय मुद्रा की गिरावट सीमित रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज करीब आधा फीसदी टूटकर 102 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया।

 

Next Post

केपी ग्रुप का 2032 तक अपने स्वामित्व, अन्य पक्षों के लिए के लिए 10-10 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमताओं के निर्माण का लक्ष्य

Mon Oct 5 , 2026
मुंबई, 05 अक्टूबर (वार्ता) केपी ग्रुप ने सोमवार को निवेशकों के समक्ष वित्त वर्ष 2031-32 तक के लिए अपने विस्तार की संशोधित योजना प्रस्तुत की जिसके अंतर्गत उसने हरित ऊर्जा क्षेत्र में स्वतंत्र बिजली उत्पादक (आईपीपी) के तौर पर 10 गीगा वाटा (10 हजार मेगावाट) क्षमता, अन्य पक्षों के लिए […]

You May Like