जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुंडम के ग्राम छपरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड और सभा स्थल का निरीक्षण कर सभी संबंधित अधिकारियों को कहा कि जैसे अन्य जगह मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी की जाती है, वैसे ही यहां भी समुचित रूप से तैयारी शुरू कर दें।
ग्राम छपरा के नवनिर्मित आईटीआई भवन परिसर में मुख्य सभा के लिए स्थल चिन्हित किया गया। स्थल निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
