ओंकारेश्वर के साथ शिवालयो में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

खंडवा। महाशिवरात्रि पर एक रात, एक आस्था और भोलेनाथ से जुडऩे का अवसर 15 फरवरी को यह पर्व खंडवा में सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर के चार ऐतिहासिक रामेश्वरकुंड, भीमकुंड, पदमकुंड, सूरजकुंड शिवभक्ति के महासंगम में तब्दील हो जाएंगे। सुबह से देर रात तक हर-हर महादेव ओम नम: शिवाय के जयकारों के बीच जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन, श्रृंगार और महाप्रसादी का सिलसिला चलेगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर तीर्थ नगरी प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जिला मुख्यालय खंडवा में चारों कुंडों पर विराजमान भोले बाबा के साथ पूरे जिले के शिवालयो में भक्ति शक्ति और आस्था का उमडेगा का सैलाब, महाशिवरात्रि के पर्व पर दिनभर श्रद्धा शिव मंदिर में पहुंचकर बाबा के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे।

रामेश्वर कुंड: जहां राम ने बहाई थी जलधारा: समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा का ऐतिहासिक रामेश्वर कुंड महाशिवरात्रि पर मेले जैसा रूप ले लेगा। मान्यता है कि वनवास काल में माता सीता की प्यास बुझाने के लिए भगवान श्रीराम ने यहां तीर मारकर जलधारा प्रकट की थी। उसी स्थल पर स्थित प्राचीन शिवालय में भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ और खिचड़ी महाप्रसादी का वितरण होगा।

भीमकुंड: प्रकृति की गोद में शिव आराधना :पंधाना रोड स्थित भीमकुंड अपने प्राकृतिक सौंदर्य और प्राचीन शिव मंदिर के लिए जाना जाता है। कहते हैं की महाभारत काल में भीम ने इस स्थान पर शिवलिंग की स्थापना कर तपस्या की थी, सुनील जैन ने बताया कि भीमकुंड जाने के लिए रास्ता भले ही कठिन हो लेकिन बड़ी संख्या में शहर एवं आसपास के गांवो के श्रद्धालु हजारों की संख्या में पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन करते हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी अति सुंदर प्राचीन स्थल है।

महाशिवरात्रि की सुबह यहां रुद्राभिषेक के साथ पूजाअर्चना शुरू होगी। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु यहां शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। पहाडिय़ों और हरियाली के बीच गूंजते मंत्र वातावरण को भक्तिमय बना देंगे।

सूरजकुंड: फूलों में सजेगा भोलेनाथ :गौतम नगर कॉलोनी स्थित सूरजकुंड पर महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। अभिषेक-पूजन के साथ यहां भी भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। कुंड परिसर शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।

पदमकुंड: स्वयंभू शिवलिंग का चमत्कार

स्वयंभू शिवलिंग का चमत्कार प्राचीन पदमकुंड शिव मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए महाशिवरात्रि पर विशेष भीड़ रहेगी। यहा दूध और जल से अभिषेक होगा। नगर निगम द्वारा किए गए सौंदर्याकरण के बाद पदमकुंड श्रद्धालुओं के लिए और भी आकर्षण का केंद्र बन गया है। प्रसादी वितरण की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। महाशिवरात्रि पर खंडवा के ये चार कुंड सिर्फ धार्मिक स्थल नही ं रहेंगे, बल्कि आस्था, इतिहास और परंपरा की जीवंत तस्वीर बनेंग।

Next Post

गड्ढा खोदने में पड़ोसी की दीवाल गिरी,मजदूर दबा

Mon Feb 9 , 2026
रतलाम। कोठारीवास में सोमवार दोपहर को मकान निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। मकान के लिए गड्ढे की खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान पड़ोसी के मकान दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में काम कर रहा मजदूर दब गया। वहीं चौकीदार की पत्नी व अन्य […]

You May Like