कवर्ड कैंपस में संघ कार्य सशक्त करने संवाद: व्यक्ति निर्माण से ही समाज में परिवर्तन 

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भोपाल विभाग द्वारा रविवार को कवर्ड कैंपस कार्य के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनआईटीटीटीआर में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य कवर्ड कैंपस में संघ कार्य को और सुदृढ़ बनाना तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता के साथ समाज परिवर्तन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में संघ के सह सरकार्यवाह मुकुंद जी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने जनशक्ति एवं मातृशक्ति से संवाद करते हुए कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही समाज में स्थायी परिवर्तन संभव है, यही संघ का मूल उद्देश्य है।

मुकुंद जी ने स्पष्ट किया कि केवल व्यवस्था परिवर्तन टिकाऊ नहीं होता, जब तक विचार, आचरण और जीवन मूल्यों में परिवर्तन न हो। उन्होंने संस्कार, संस्कृति और मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने पर बल दिया। कार्यक्रम में मध्यभारत प्रांत के सह संघचालक डॉ. राजेश सेठी, भोपाल विभाग संघचालक सोमकांत उमालकर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद में स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए और राष्ट्रभाव सुदृढ़ करने के प्रयासों की जानकारी दी।

Next Post

भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला

Sun Dec 14 , 2025
धर्मशाला 14 दिसंबर (वार्ता) भारतीय टीम ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा विकेट अच्छा लग रहा […]

You May Like