भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला

धर्मशाला 14 दिसंबर (वार्ता) भारतीय टीम ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

आज यहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा विकेट अच्छा लग रहा है, नहीं लगता कि इसमें अधिक बदलाव होगा। बाद में ओस पड़ेगी, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। टीम में दो बदलाव है अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह बाहर हैं। हर्षित राणा और कुलदीप यादव को एकादश में शमिल किया गया हैं।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मारक्रम ने कहा बहुत ठंड है, यह एक खूबसूरत जगह है। आज रात अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है। यह एक चुनौती है। उम्मीद है हम अच्छा स्कोर करेंगे। हमने यहां कुछ मैच खेले हैं, लड़के काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि टीम में तीन बदलाव हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत एकादश: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका एकादश:- रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मारक्रम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।

Next Post

एक हजार बिस्तर अस्पताल में शुरू हुआ निःशुल्क कम्बल बैंक

Sun Dec 14 , 2025
ग्वालियर। आज से 1000 बिस्तर अस्पताल में जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति ग्वालियर द्वारा अनूठी पहल की गई। 1000 बिस्तर अस्पताल में आयुष्मान खिड़की पर निःशुल्क कम्बल बैंक की शुरुआत का आयोजन किया गया। कम्बल वितरण मरीज के परिजन को आधार कार्ड जमा कर, मरीज का भर्ती नम्बर पर्चा […]

You May Like