
ग्वालियर। आज से 1000 बिस्तर अस्पताल में जन सहयोग जन कल्याण बहुद्देशीय समिति ग्वालियर द्वारा अनूठी पहल की गई। 1000 बिस्तर अस्पताल में आयुष्मान खिड़की पर निःशुल्क कम्बल बैंक की शुरुआत का आयोजन किया गया। कम्बल वितरण मरीज के परिजन को आधार कार्ड जमा कर, मरीज का भर्ती नम्बर पर्चा दिखाने पर अथवा प्रति कम्बल 100 रुपए सिक्योरिटी के रूप में जमा कर कम्बल प्राप्त कर सकता है, कम्बल उपयोग करने के पश्चात जमा करने पर आधार कार्ड तथा 100 रुपए वापस कर दिए जाएंगे।
समिति के अध्यक्ष उमेश कुशवाह ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा मां वैष्णो देवी से मिली है, सर्दी के मौसम में कम्बल बैंक से अटेंडरों को राहत मिलेगी। ग्वालियर चंबल अंचल का यह सबसे बड़ा अस्पताल है। इस अस्पताल में बहुत दूर के मरीज इलाज कराने आते है। ठिठुरन भरी रात में ये कम्बल सहारा बनेगा और मरीज के अटेंडरों को राहत मिलेगी।
निःशुल्क कम्बल बैंक शुभारंभ के अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने समिति के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से बाहर से आने वाले अटेंडरों एवं गरीबों को राहत मिलेगी।
निःशुल्क कम्बल बैंक स्थापित करने में सहयोग प्रदान के लिए डॉ. सुधीर सक्सेना को समिति के अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा महिला मंडल की अध्यक्षा ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कृष्ण शर्मा, माया शर्मा, निशा, मंजू, गुड़िया, रूबी शर्मा, अनीता, बरखा, गीता सूर्यवंशी, रजनी मीणा, ऊषा ओझा, रेनू शर्मा, रचना गौड़, रामभोग सिंह तोमर, सहदेव सिंह तोमर, देवेंद्र सिंह भदोरिया, प्रदीप सिंह (संजू), देवेंद्र लोधी, सुभाष कटारे, मनोज अग्रवाल, मनोज शर्मा, सत्यवीर सिंह तोमर, अमन राजावत, विक्रम सिंह तोमर आदि सदस्य उपस्थित रहे।
