वोट चोरी पर राहुल गांधी के खुलासे की जांच हो : प्रियंका गांधी

वोट चोरी पर राहुल गांधी के खुलासे की जांच हो : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वोट चोरी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जो खुलासा किया है वह अत्यंत गंभीर है और उसकी जांच होनी चाहिए।

श्रीमती वाड्रा ने शुक्रवार को लोकसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची और डेटा उपलब्ध कराना चाहिए। आयोग तथा भाजपा जिस तरह की बयानबाजी कर रहे है उससे साफ है कि कुछ गड़बड़ी हुई है और इसकी जांच जरूरी है।

उन्होंने कहा “राहुल गांधी जी ने इतना बड़ा खुलासा किया है, उसकी जांच होनी चाहिए। चुनाव आयोग वोटर लिस्ट नहीं दे रहा है, जांच नहीं कर रहा है, उल्टा हलफनामा मांग रहा है। हम लगातार डेटा दिखा रहे हैं, लेकिन आयोग अपना ही डेटा मानने को तैयार क्यों नहीं हो रहा है।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की तरफ से जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं, उससे यह बात एकदम साफ है कि भारी गड़बड़ी हो रही है।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार को आपराधिक मामले से अलग रखने वाला अपना आदेश लिया वापस

Fri Aug 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार को उनकी सेवानिवृत्ति तक आपराधिक मामले की सुनवाई से अलग रखने और उन्हें एक अनुभवी वरिष्ठ न्यायाधीश के साथ खंडपीठ में बैठाने के अपने अभूतपूर्व आदेश को शुक्रवार को वापस ले लिया। मुख्य न्यायाधीश […]

You May Like