मंदिर मार्ग पर सड़क हादसे में तीन छात्राएं गंभीर घायल

सलकनपुर। देवीधाम सलकनपुर से दर्शन कर लौट रही छात्राओंं की स्कूटी भैरव घाटी के समीप डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में एनआरआई कॉलेज की तीन छात्राएं घायल हो गई. घटना बुधवार शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक 22 वर्षीय नूपुर राठौर पिता कैलाश राठौर निवासी बालागंज नर्मदापुरम, दूसरी छात्रा 18 वर्षीय प्रतिभा वामले एवं तीसरी छात्रा नंदिनी 18 वर्षीय महतो पिता बिंदु महतो घायल हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही सलकनपुर चौकी प्रभारी बीएस सिकरवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया.मामले में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी ने बताया कि मंदिर रोड़ पर स्कूटी के डिवाइडर से टकराने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है. नागरिकों का कहना है कि स्कूटी में हैंडल पर लगे ब्रेक और भैरव घाटी मार्ग के संकीर्ण व घुमावदार मोड़ों के कारण वाहन अक्सर अनियंत्रित हो जाते हैं. पूर्व में नवरात्रि के दौरान भी ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें भोपाल से आए एक दंपति की स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई थी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी.

गौरतलब है कि जिले के प्रसिद्व देवीधाम सलकनपुर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. कोई सीढ़ी मार्ग से, कोई रोपवे से तो कई सड़क मार्ग से, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है. स्थानीय लोगों और जिम्मेदार नागरिकों का मानना है कि मंदिर प्रबंधन को स्कूटी, कंडम वाहन और टैक्सियों के मंदिर मार्ग पर प्रवेश पर स ती से प्रतिबंध लगाना चाहिए. साथ ही सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए.

 

 

 

 

Next Post

बीआरटीएस मामले में अब 25 फरवरी को सुनवाई

Thu Jan 29 , 2026
इंदौर: शहर के बीआरटीएस सड़क मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम को नया ठेकेदार नियुक्त करने का समय दे दिया है. मामले में अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी.वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़ियां द्वारा बीआरटीएस सड़क को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस विजय कुमार शुक्ला […]

You May Like