आशीष यादव भाला फेंक स्पर्धा और अमानत कंबोज डिस्कस थ्रो के फाइनल में

ओरेगन, 06 अगस्त (वार्ता) भारतीय एथलीट आशीष यादव ने 69.87 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में अमानत कंबोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। भारतीय धावक मोगली वेंकटराम ने भी पुरुषों की 800 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

आशीष यादव का यह क्वालिफ़िकेशन राउंड में दूसरा सबसे अच्छा थ्रो था। दक्षिण अफ्रीका के जान-हेंड्रिक हेमैन्स ने 76.02 मीटर का थ्रो किया था। अमानत कंबोज ने 52.58 मीटर का थ्रो करके महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वह क्वालिफाई करने वाली 12 एथलीटों में सबसे पीछे रहीं। भारतीय धावक मोगली वेंकटराम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 800 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है जो कल होगा।

.....

Next Post

तन्वी और अश्मिता ने कोरिया मॉस्टर्स के अगले दौर में बनाई जगह

Thu Aug 6 , 2026
आसन (दक्षिण कोरिया) 06, अगस्त (वार्ता) युवा भारतीय स्टार तन्वी शर्मा और अश्मिता चालिहा ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन कर अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए कोरिया मास्टर्स 2026 के तीसरे दौर में जगह बना ली है। आज यहां खेले गये मुकाबले में तन्वी शर्मा ने हमवतन श्रियांशी वलीशेट्टी […]

You May Like