सागर के गीदा ग्राम में जुआ फड़ का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

सागर: बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गीदा स्थित पानी की टंकी के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआफड की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर कुछ व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस बल एवं गवाहों की सहायता से पकड़ लिया गया।

कार्रवाई के दौरान कुल 08 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹56,010 नगद राशि, 52 ताश के पत्ते, 03 मोटर साइकिल, 05 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 02 कीपैड मोबाइल फोन जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उपाध्याय, उदय सिंह बघेल, रामनरेश तिवारी, अशोक चढ़ार, राजेन्द्र उर्फ ओमनारायण अहिरवार, भगवान सिंह दांगी, नत्थू अहिरवार एवं अनिल अहिरवार शामिल हैं।सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर प्रकरण विवेचना में लिया गया ।

Next Post

राज्यसभा नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने लिया वैचारिक प्रेरणा का संकल्प

Sat Jun 6 , 2026
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को नामांकन प्रक्रिया से पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी की वैचारिक परंपरा को नमन किया। दोनों नेताओं ने प्रदेश कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और […]

You May Like