सांप से बचाने वाले सर्प मित्र की सांप के डसने से दर्दनाक मौत

पठारी: नगर के प्रसिद्ध सर्प मित्र इरशाद शाह (36 वर्ष, पिता इसाक शाह) की सांप के डसने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, इरशाद शाह अपने ही घर में सांप को पकड़ते समय उसकी चपेट में आ गए.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इरशाद शाह अक्सर आत्मविश्वास के चलते सावधानी नहीं बरतते थे. दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सांप ने डसा, लेकिन उन्होंने तत्काल उपचार नहीं कराया. हालत बिगड़ने पर दोपहर 3 बजे उन्हें त्योंदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इरशाद शाह पकड़े गए सांपों को लंबे समय तक अपने पास रखते थे. जिस सांप ने उन्हें डसा, उसे भी उन्होंने एक डिब्बे में बंद कर लिया था. पठारी क्षेत्र में वे सर्प मित्र के नाम से जाने जाते थे और लोगों को अक्सर सांपों से बचाने का काम करते थे .

Next Post

शासकीय स्कूल में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा रातों रात हटाई

Thu Sep 11 , 2025
ग्वालियर: चीनौर कस्बे के शासकीय स्कूल परिसर में रखी अंबेडकर प्रतिमा रातों रात हटाई गई।अंबेडकर अनुयाइयों ने दो हफ्ते पहले प्रतिमा लगाई थी। प्रशासन और लोगों के बीच प्रतिमा हटाने पर विवाद था। कलेक्टर रुचिका चौहान के आश्वासन पर मामला शांत हुआ है। आपसी सहमति से अंबेडकर प्रतिमा हटा दी […]

You May Like