
छिंदवाड़ा. कुंडीपुरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को दबोच लिया और उनके पास से 7 पेटी 342 पाव अवैध शराब जब्त किया है. जब्त की गई शराब की कीमत 49794 रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की रामगढी रोड के किनारे वेयर हाउस के पास तीन व्यक्ति अत्याधिक मात्रा में शराब लेकर खड़े हुए है जो शराब बैचने की फिराक में है सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को वहां पर तीन व्यक्ति रामगढी रोड में रोड के किनारे वेयर हाउस के पास झाडियों में दो सफेद रंग की बोरी के साथ खडे दिखे एवं रोड किनारे उन्ही के पास एक स्कूटी खडी थी तीनों व्यक्ति में से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया बाकी अन्य दो व्यक्ति को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस के द्वारा दोनो व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम सुन्दर डेहरिया पिता जगन्नाथ डेहरिया 20 साल निवासी लालबाग , आयुष मालवी पिता जितेन्द्र मालवी 19 साल निवासी लालबाग होना बताए एवं भागने वाले व्यक्ति का नाम लक्की मालवी निवासी चौरई हाल लालबाग में किराये के मकान में रहना बताये, जिनके कब्जे से 7 पेटी अवैध शराब जब्त की. शराब की कीमती 49794 रुपए है. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी आरोपी लक्की मालवी की तलाश की जा रही है. आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
