दो पक्ष भिड़े,आधा दर्जन घायल

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत सुभाषनगर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ पथराव करने के साथ चाकूबाजी कर दी। जिसमें आधा दर्जन घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि श्रीमति अंजू राजपूत 40 वर्ष निवासी सुभाषनगर पानी की टंकी के पास अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले के विष्णु राजपूत, प्रहलाद राजपूत तथा हर्ष उर्फ आर्यन झारिया ने पुरानी बातों को लेकर हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसे एवं उसकी बेटी व बहन को हाथ पैर कंधे एवं शरीर में चोटें पहुॅचा दीं ।

वहीं श्रीमति रमा ठाकुर 50 वर्ष निवासी सुभाषनगर पानी की टंकी के पास अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गणेश ठाकुर के लड़के राहुल व अवधेश ठाकुर ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी वह एंव उसका बेटा प्रहलाद व पति भीकम ठाकुर बी बचाव करने लगे तो राहुल ने चाकू से, अवधेश ठाकुर व गणेश ठाकुर ने डंडा तथा पत्थर से मारपीट कर उसके दाहने घुटने, पति के दाहिने पैर, पंजे तथा बिष्णु एवं प्रहलाद को सिर में चोटें पहुॅचा दी।

Next Post

ग्वारीघाट-लार्डगंज में चले चाकू, दो घायल

Tue Oct 21 , 2025
जबलपुर: ग्वारीघाट व लार्डगंज थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में चाकूबाजी हो गई जिसमें दो लोग घायल हुए।लार्डगंज पुलिस ने बताया कि राजा सोनी 18 वर्ष निवासी देवरी गनेशगंज सिवनी लखनादौन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गेंदा के फूल लेकर अपने चाचा दुर्गेश सोनी के साथ फूल बेचने फूलमंडी पड़ाव […]

You May Like