परी बाजार में सजेगा संस्कृति और सशक्तिकरण का संगम

भोपाल। नवाबी शहर की विरासत और आधुनिक सशक्तिकरण की सोच को साथ लिए परी बाजार हेरिटेज फेस्टिवल का शुभारम्भ गौहर महल में होने जा रहा है. यह आयोजन 11 दिसंबर से किया जा रहा है, जो कि 14 दिसंबर तक चलने वाला है. शनिवार शाम आयोजित प्रेस वार्ता में फेस्टिवल की संयोजक रख्सां शमीम ने बताय कि यह पारी हेरिटेज फेस्टिवल का 6 वां संस्करण है. उन्होंने कहा वीस संस्था द्वारा आयोजित यह चार दिवसीय उत्सव शहर की सांस्कृतिक धड़कनों को एक बार फिर से जीवंत करेगा। इस बार की थीम सशक्त मध्यप्रदेश रखी गई है जिसका उद्देश्य महिलाओं की शक्ति स्थानीय कला और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को एक ही मंच पर प्रस्तुत करना है। आयोजन से जुड़ी जानकारियों के अनुसार फेस्टिवल में रंगोली आर्ट, स्लोगन कैलिग्राफी और त्रैमूलिक नृत्य जैसी गतिविधियां वातावरण में पारंपरिक रंग बिखेरेंगी। साथ ही म्यूजिकल इव की प्रस्तुति शामों को और भी यादगार बनाएगी। महोत्सव में युवाओं के लिए ज्वैलरी मेकिंग, कैनवास पेंटिंग, मैजिक शो, ओपन माइक और पटियेबाजी जैसे कई कार्यक्रम अलग आकर्षण के रूप में शामिल रहेंगे। वहीँ साहित्य और कला प्रेमियों के लिए दास्तांगोई चारबैत, बुक रिव्यू, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और शाम ए गजल विशेष रूप से आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही किड्स फैशन शो में परिधानों की संस्कृति आकर्षण का केंद्र बनेगी। संयोजक रख्सां शमीम ने बताया कि फेस्टिवल में प्रत्येक दिन एक विशेष आयोजन होगा। जिसमें बारह दिसंबर को फौजिया दास्तांगों और राधा कृष्ण प्रेम पर केंद्रित दास्तानगो की प्रस्तुति की जाएगी। वहीँ 13 दिसंबर को रानी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित महेश्वरी थीम पर फैशन शो रखा गया है और 14 दिसंबर की शाम साबरी ब्रदर्स की सूफी नाइट को समर्पित होगी। जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही भोपाल की पचास प्रमुख हैरिटेज इमारतों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिनका निर्माण वरिष्ठ चित्रकार फैजल मतीन ने किया है। आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीस से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। चारों दिन कार्यक्रम दोपहर बारह बजे से शाम सात बजे तक होंगे।

Next Post

बैरिकेडिंग और अव्यवस्था पर विधायक आतिफ़ अकील की मेट्रो कर्मियों से तकरार

Sat Dec 6 , 2025
भोपाल। भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ़ अकील शुक्रवार देर रात सिंधी कॉलोनी क्षेत्र से गुजर रहे थे, जहां मेट्रो निर्माण के कारण सड़क पर गड्ढों, धूल और ट्रैफिक अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी. इसी दौरान उन्होंने मेट्रो ठेका कंपनी के एक इंजीनियर को मौके पर बुलाकर तेज आवाज […]

You May Like