कल से जीएसटी बचत उत्सव, 99 प्रतिशत चीजें सस्ती: मोदी

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सोमवार (22 सितंबर) से नवरात्रि के साथ जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है जिसमें 99 प्रतिशत चीज़ें अब आम लोगों के लिए सस्ती होने वाली हैं।

श्री मोदी ने रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सोमवार से लागू हो रहे सुधारों को आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि त्योहारों के मौसम में इससे सबका मुंह मीठा होगा।

उन्होंने कहा कि इन सुधारों से लोगों की बचत बढ़ेगी और वे अपनी पसंद की चीजों को और आसानी से खरीद सकेंगे। इससे देश की आथिर्क वदृि को को बढ़ावा मिलेगा, कारोबार आसान होगा और निवेश आकर्षक बनेगा।

उन्होंने आठ साल पहले लागू किए गये जीएसटी का जिक्र करते हुए कहा कि दशकों तक जनता और व्यापारी सभी अलग-अलग कर के जाल में उलझे हुए थे। एक शहर से दूसरे शहर माल भेजने के लिए ना जाने कितने चेक पोस्ट पार करने होते थे, कितने फॉर्म भरने होते थे, हर राज्य में अलग-अलग नियम थे। तब ऐसी लाखों कंपनियां, लाखों देशवासियों को अलग-अलग कर चुकाना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि उस व्यवस्था से देश को निकालना जरूरी था। इसलिए सरकार ने 2017 में जीएसटी लागू किया। उन्होंने जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधारों के बारे में कहा कि सुधार एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है। देश की वर्तमान जरूरत और नई पीढ़ी के सपनों को देखते हुए नये सुधार लागू किया जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब सिर्फ दो कर स्लैब रह गये हैं – 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 12 प्रतिशत कर वाली 99 प्रतिशत से अधिक वस्तुओं को अब 5 प्रतिशत के दायरे में लाया गया है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिली है।

Next Post

अनूपपुर रेल हादसा, मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, आंशिक यातायात प्रभावित

Sun Sep 21 , 2025
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार देर रात बड़ा रेल हादसा हो गया। कोतमा स्टेशन के पास कोयला लोडिंग के लिए जा रही मालगाड़ी के 3 डिब्बे अचानक पटरी से उतरकर पलट गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं मरम्मत […]

You May Like