खेलते-खेलते घर से लापता हुआ नाबालिग बच्चा मिला, कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सौंपा

दमोह.शुक्रवार 11 जुलाई की शाम पथरिया फाटक क्षेत्र से एक नाबालिग बच्चा घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हो गया था। परिजनों को बच्चे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सुपुर्द किया। पुलिस और सोशल मीडिया की मदद से बच्चे के परिजनों को ढूंढ लिया गया।

*नवभारत व्हाट्सएप ग्रुप* सहित सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो शेयर की गई थी। फोटो देखकर परिजनों ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर बच्चे की पहचान की।इसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसके पिता संतोष जाटव निवासी पथरिया फाटक, दमोह के सुपुर्द कर दिया।बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस और सोशल मीडिया के माध्यम से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सिटी कोतवाली प्रभारी नीतीश जैन, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, योगेंद्र,आकाश पाठक,हिमांशु का विशेष योगदान रहा।

Next Post

कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, 3 रसोइए घायल

Sun Jul 12 , 2026
जबलपुर:बरगी थाना अंतर्गत मंगेली ब्रिज के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ रही एक कार ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सडक़ पर ही पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन मुख्य रसोइए गंभीर रूप […]

You May Like