डहुआ मे हाईवे पर खड़ा पिकअप वाहन चोरी

मुलताई। नेशनल हाईवे छिंदवाड़ा रोड पर ग्राम डहुआ मे स्कूल के सामने शनिवार की रात सड़क किनारे खड़ा पिकप वाहन अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया। वाहन मालिक ने घटना कि थाने मे रिपोर्ट की है। ग्राम डहुआ निवासी जितेंद्र कुंवर साहू ने थाने मे रिपोर्ट कर बताया उसने शनिवार रात अपना पिकप वाहन ग्राम मे स्कूल के पास छिन्दवाड़ा रोड किनारे खड़ा किया था।वह पहले से इसी स्थान पर वाहन खड़ा करते थे, गाड़ी खड़ी करके अपने घर चला गया। रविवार सुबह 8 बजे वहां गया तो देखा उसका पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 48 जी 3094 नही है,अन्य लोगो के साथ गांव में और आस पास के क्षेत्र में वाहन की तलाश किया लेकिन पिकअप का पता नहीं चला। वाहन मालिक ने मामले मे अज्ञात वाहन चोरो को पकड़कर वाहन दिलाने की मांग की है।

Next Post

इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन: सीएम डॉ यादव

Sun Mar 15 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाएँ जा रहे हैं। गीता भवन के माध्यम से दार्शनिक वातावरण निर्मित करने का प्रयास है। इन केन्द्रों में युवा पीढ़ी को गीता के निष्काम कर्म और […]

You May Like