गोली मारकर हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 88 गैंग का खुलासा

सतना: बिरला रोड एफसीआई गोदाम के पास युवक सत्यम शुक्ला की गोली मारकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से दो देशी कट्टे, एक जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपी वेद प्रकाश मिश्रा, सचिन पाल, अर्पित तिवारी और मान सिंह 88 गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं.

यह गैंग असलहा, नशीले पदार्थ और शराब की तस्करी में लिप्त है तथा सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले वीडियो अपलोड करता है. पुलिस पर सवाल उठते हैं कि घटनाओं के बाद ही कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाती है, जबकि अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने में नाकाम है. रात होते ही शहर की सड़कों पर अराजक तत्वों का कब्जा साफ झलकता है

Next Post

नकाबपोश चोरों ने ज्वेलरी शोरूम से उड़ाए सोने चांदी के आभूषण

Sat Sep 6 , 2025
सतना: मैहर जिले के अमरपाटन में मां ज्वेलर्स शोरूम से 30 लाख के सोना-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। चोरों ने शटर और ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, जो सीसीटीवी में कैद हुई। घटना से व्यापारियों में दहशत है। पुलिस ने जांच शुरू कर फॉरेंसिक टीम और फुटेज खंगालने […]

You May Like