एकलव्य आवासीय विद्यालय के 200 शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश पर रोक

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने जबलपुर सहित राज्य के अन्य जिलों के एकलव्य आवासीय विद्यालयों में पदस्थ 200 शिक्षकों को सामूहिक रूप से खंडवा स्थानांतरित करने के आदेश को अनुचित पाया। इसी के साथ आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी। न्यायालय ने शिक्षकों को वर्तमान एकलव्य विद्यालय में पदस्थ रखने की व्यवस्था दी है।

याचिकाकर्ता एकलव्य आवासीय विद्यालय रामपुर छापर में पदस्थ उपमा शांडिल्य की ओर से अधिवक्ता सुधा गौतम ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि 23 सितंबर 2025 को आदेश जारी कर याचिकाकर्ता सहित जबलपुर सहित राज्य के अन्य जिलों के विभिन्न एकलव्य आवासीय विद्यालयों में पदस्थ 200 शिक्षकों को सामूहिक रूप से खंडवा स्थानांतरित कर दिया गया था। याचिकाकर्ता 2024 में उच्च पद प्रभार पर रामपुर छापर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में पदस्थ हुई थी।

दरअसल, 11 नवंबर 2024 को संभागायुक्त, जबलपुर ने एक पत्र जारी किया था, जिसके जरिए साफ किया गया था कि एकलव्य विद्यालयों में स्थान नहीं है, इसलिए शिक्षक स्थानांतरण के विकल्प पेश करें। जिसके बाद याचिकाकर्ता ने एकलव्य विद्यालय रामपुर छापर, रांझी व सदर के विकल्प भरे थे। इसके बावजूद इन विकल्पों को दरकिनार कर खंडवा भेजने का आदेश जारी कर दिया गया। जिस पर हाईकोर्ट की शरण ली गई। न्यायालय ने सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने 23 सितंबर 2025 के आदेश को अनुचित पाकर स्थानांतरण पर रोक लगा दी।

Next Post

मध्यस्थता के माध्यम से कुल 4552 प्रकरणों का निराकरण

Wed Oct 8 , 2025
जबलपुर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति के निर्देशानुसार एक विशेष अखिल भारतीय अभियान मीडिएशन फॉर द नेशन अभियान का आयोजन किया गया। इसके जरिए तालुका न्यायालयों से लेकर हाईकोर्ट के स्तर तक लंबित प्रकरणों का मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण किया गया। मध्य प्रदेश राज्य […]

You May Like