देवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में निकला कैंडल मार्च, राहुल गांधी व छात्रों के समर्थन में कांग्रेसियों ने उठाई आवाज

देवसर। देवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को कैंडल मार्च एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर चितरंगी चौराहा तक निकाली गई।

रैली का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आवाज उठाना तथा जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में एकजुटता व्यक्त करना था। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

ग्रामीण जिला महामंत्री वरुण द्विवेदी ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखने वाले छात्रों के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकालते हुए लोकतंत्र की रक्षा और छात्रों के अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोखन सिंह, ग्रामीण जिला महामंत्री वरुण द्विवेदी (सरपंच, सहुआर), शिवकुमार पटवा, अमित कुमार गौतम, बी.डी. शर्मा, भुवनेश्वर गुर्जर, सोशल मीडिया प्रभारी संजय द्विवेदी, यूथ कांग्रेस के पज्ञान चतुर्वेदी, सूरज चतुर्वेदी, संदीप द्विवेदी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुखेंद्र साहू, विकास बैस, मिश्रीलाल गुप्ता, सी.पी. सिंह, गुलाम नबी, जुम्मन खान, अली बेकर्स, बबोल सिंह, राम लल्लू सिंह, बी.के. सोनी, संतोष बैस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

अपनी लोकेशन की जानकारी न देने के कारण जूडो खिलाड़ी तुलिका मान अस्थायी रूप से सस्पेंड, राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी

Fri Jul 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) बर्मिंघम 2022 में सिल्वर मेडल जीतने वाली तुलिका मान को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने अपनी लोकेशन की जानकारी न देने के कारण अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। इसके चलते वे ग्लासगो गेम्स से बाहर हो गई हैं, जिससे भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स […]

You May Like