इंदौर तेजी से बढ़ते आर्थिक मजबूती वाले शहर मेंः भंडारी

इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता ने कहा कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के साथ तेजी से बढ़ते आर्थिक मजबूती वाले शहरों की गिनती में है. मेरी इच्छा है कि मुंबई की तरह इंदौर देश की आर्थिक राजधानी बने. आज इंदौर देश के 15 तेजी से औद्योगिक विकास करने वाले शहरों में शामिल है.भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि ग्लोबल मंदी है. विश्व के कई देश टैरिफ वार के कारण परेशानी में है, मगर भारत सुरक्षित है. आज देश में 2 लाख फास्टेस्ट स्टार्ट अप युवाओं के द्वारा बिजनेस किया जा रहा है. इंदौर युवा के पास सपना क्षमता है.

वह भी मेहनत से मुकाम हासिल कर सकता है. भंडारी ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को झूठ की गूंज बताते हुए कहा कि उनको अधिकार है, लेकिन कांग्रेस को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है. देश मोदी के नेतृत्व में 12 साल में आगे बढ़ा है और हर समस्या का निदान भाजपा ही है. जनता की उम्मीद हम (भाजपा) है. राहुल गांधी के झूठ की गूंज करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की जमानत जब्त होगी. राहुल गांधी को देश नेता के रूप में नहीं देखता है. यूपीआई को लेकर कहा कि देश में 95 प्रतिशत लोग 2 दो हजार से ज्यादा का ट्रांजेक्शन नहीं कर रहे है. बाकी 5 प्रतिशत पर 15 अक्टूबर से एमडीआर लगाने का फैसला लिया है. इतना बड़ा विरोध नहीं है और यूपीआई सक्सेस स्टोरी है.

Next Post

पुरानी बसों से शुरू होगी सुलभ परिवहन सेवा

Thu Sep 24 , 2026
इंदौर: प्रदेश में कल सुलभ परिवहन सेवा शुरू होगी. सुलभ परिवहन सेवा की शुरुआत पुरानी बसों से होगी. पुरानी सूत्र सेवा की बसों पर सुलभ परिवहन सेवा के केशरिया और सफेद पट्टी कलर और विनाइल चिपका कर तैयार किया जा रहा है.25 सितंबर से प्रदेश में सुलभ परिवहन सेवा शुरू […]

You May Like