
भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला एक आर्मी अधिकारी के बेटी थी. महिला के पति ने तलाक दे दिया था. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है. पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय मृतका अंजली भदौरिया शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में रहती थी. अंजली के पिता मोहन सिंह भारतीय सेना में कैप्टन हैं. अंजली पिछले कुछ सालो से तनाव में चल रही थी. अंजली की शादी 5 साल पहले थी. पति से अनबन के चलते बीते अप्रैल महीने में उसका तलाक हुआ था. अंजली के परिजनों के अनुसार तलाक के बाद वह लगातार तनाव में रह रही थी. जिसके चलते उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.
