मुंबई, 06 दिसंबर, 2025: एक्ट्रेस, सिंगर और कंटेंट क्रिएटर मेघा कौर इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई की लोखंडवाला बैक रोड का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तगड़ी बहस का कारण बन गया है, जहाँ मेघा को तेजी से चलती कार से बाहर झुककर जोखिम भरे स्टंट करते देखा जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही कई यूजर्स ने इसे लापरवाह हरकत बताते हुए सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बताया।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, मुंबई पुलिस भी हरकत में आ गई। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की संभावना को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। विवाद बढ़ने पर, मेघा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो सिर्फ कंटेंट शूट के लिए बनाया गया था और इसे ऐसी जगह शूट किया गया जहाँ पब्लिक मौजूद नहीं थी।
मेघा ने अपनी सफाई में यह भी कहा कि उनका इरादा किसी नियम को तोड़ने या गलत संदेश देने का नहीं था। उन्होंने एक सोशल मीडिया यूजर पर सवाल उठाए, जिन्होंने वीडियो में नंबर प्लेट न दिखने के बावजूद कार नंबर मेंशन किया था, और उन पर बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई पुलिस रिपोर्ट के बाद तय होगी।

