
भोपाल। राजधानी में गैस सिलेंडर की समस्या में कमी दिखाई नहीं दे रही है. जिसका उदाहरण हमीदिया रोड स्थित गैस एजेंसी पर शुक्रवार को दिखाई दिया यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही. जहां गैस सिलेंडर पाने के लिए घंटों लोग इंतजार करते दिखाई दिए. यहां सैकड़ों की तादाद में रसोई गैस सिलेंडर लेने लोग पहुंचे. भोपाल फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि पहले एक दिन में लगभग चार सौ रसोई गैस सिलेंडर बुक होते थे, लेकिन अभी एक ही दिन में करीब 1600 सिलेंडर बुकिंग हो रहे , इसलिए इतनी भीड़ इकट्ठी हो गई. जबकि सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं बुकिंग के दो से तीन दिन में सिलेंडर का नंबर आ रहा है. अभी स्थिति सामान्य है।
पेट्रोल के भाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पेट्रोल के भाव जब कम या ज्यादा होते हैं तो वह संबंधित पेट्रोल कंपनी के मुख्यालय से पूरे देश के लिए अपडेट कर दिए जाते हैँ. उसका प्रदेश या जिले स्तर पर कुछ लेना देना नहीं है. शहर में 192 पेट्रोल पंपों पर सप्लाई सामान्य बनी हुई है. खाद्य विभाग की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और जहां कमी की सूचना मिली, वहां तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित की गई.
