श्योपुर: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में देर रात भोगिका तिराहा पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सामरसा चौकी प्रभारी ब्रजराज सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
दो घायलों को श्योपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। तीनों युवक राजस्थान के धर्मपुरी के रहने वाले हैं। वे श्योपुर में तार फेंसिंग का काम करने आए थे। हादसा उस समय हुआ जब वे अपने गांव वापस लौट रहे थे।
