चोटिल अल्कराज ने मैड्रिड ओपन से नाम लिया वापस

चोटिल अल्कराज ने मैड्रिड ओपन से नाम लिया वापस

मैड्रिड, 25 अप्रैल (वार्ता) स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने चोट के कारण मैड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया है।

विश्व नंबर तीन खिलाड़ी अल्कराज ने गुरुवार को बताया कि रविवार को बार्सिलोना ओपन फाइनल के दूसरे सेट के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग और कमर में चोट लग गई थी।

उन्होंने कहा, “एक या दो सप्ताह में मैं ट्रेनिंग पर वापस आ जाऊँगा, लेकिन मैं इसे चरणबद्ध तरीके से करूँगा। उन्होंने कहा कि मैं पूरे सप्ताह अभ्यास नहीं कर सका। मुझे अपने शरीर की बात सुनने और सही निर्णय लेने की आवश्यकता थी। मुझे उम्मीद है कि मैं फ्रेंच ओपन के लिए तैयार हो जाऊंगा।”

Next Post

पहलगाम हमला: संरा महासचिव ने भारत , पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की

Fri Apr 25 , 2025
संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली, 25 अप्रैल (वार्ता) पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में बढ़ती कड़वाहट के बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने और यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि स्थिति और न बिगड़े। महासचिव के प्रवक्ता […]

You May Like