भोपाल से पटना और वाराणसी के लिए सीधी विमान सेवा शुरू कराने का प्रयास होगा : आलोक शर्मा

भोपाल। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा है कि भोपाल से पटना और वाराणसी के लिए सीधी विमान सेवा शुरू कराने के लिए शीघ्र प्रयास किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर हवाई संपर्क सुविधा मिल सके।

शर्मा ने कहा कि भोपाल से देश के विभिन्न शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है और इसे ध्यान में रखते हुए नए मार्गों पर विमान सेवाएं शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे। शर्मा एयर पोर्ट पर कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजाभोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी निरंतर विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। यहां नए टर्मिनल, यात्री सुविधाओं का विस्तार, रनवे उन्नयन तथा चौबीसों घंटे संचालन जैसी व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार नई सेवाएं भी जोड़ी जा रही हैं।

Next Post

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : सीएम डॉ. यादव

Mon Jun 15 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार, सांस्कृतिक पर्व एवं मेले मनायें जायेंगे। ये सभी त्यौहार हमारी धार्मिक आस्थाओं और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता के प्रतीक हैं। इन सभी अवसरों पर संस्कृति विभाग सभी समाजों को, उनकी आस्थाओं और सांस्कृतिक परम्पराओं […]

You May Like