अवैध खनन से अस्पताल मैदान खाई में तब्दील

ब्यावरा: नगर के सिविल अस्पताल परिसर के विशालकाय मैदान से अवैध खनन कर मिट्टी की खुदाई कर इसे खोखला किया जा रहा है. मैदान का काफी हिस्सा एक खाईनुमा नजर आने लगा है. वही अस्पताल परिसर की बाउण्ड्रीवॉल भी कई जगह से क्षतिग्रस्त होने से यहां कोई भी बिना किसी रोकटोक के आकर खनन कार्य कर सकता है, जबकि अस्पताल परिसर से ही लगा हुआ तहसील कार्यालय है.

गौरतलब है कि स्थानीय सिविल अस्पताल परिसर में काफी बड़ा मैदान है, इसके चारों और बनाई बाउण्ड्रीवॉल कई स्थानों पर जमींदोज हो चुकी है. जिसके चलते कोई भी कभी भी परिसर के भीतर पहुंचकर मैदान से मिट्टी खनन कर ले जा सकता है. यही वजह है कि अस्पताल के मैदान से बड़ी मात्रा में मिट्टी की खुदाई का क्रम जारी है.
तहसील कार्यालय के समीप अवैध खनन जारी
सिविल अस्पताल परिसर में जिस मैदान से मिट्टी का अवैध खनन का कार्य हो रहा है उसी से लगा हुआ तहसील कार्यालय है, बावजूद इसके किसी प्रकार की कोई रोकटोक नहीं होने से अवैध खनन करने वालों के हौंसले बुलंद है, क्योंकि उन्हें ऐसा करने से रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है, समय रहते यदि अस्पताल प्रबंधन, प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो वह दिन दूर नहीं जब सिविल अस्पताल का मैदान परिसर किसी तालाब सा नजर आने लगेगा.
लाखों के काम हुए पर बाउण्ड्रीवॉल नहीं सुधरी
सिविल अस्पताल परिसर में विभिन्न निर्माण कार्य होते आ रहे है, लाखों रुपये के निर्माण कार्य चलते रहते है, परन्तु अस्पताल परिसर की सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त बाउण्ड्रीवॉल की सुध नहीं ली जा रही है. अस्पताल परिसर की बाउण्ड्रीवॉल टूटने के कारण यहां असामाजिक तत्वों, नशा करने वालों का भी जमघट लगा रहता है.
हेलीपेड भी अस्पताल मैदान में
सिविल अस्पताल परिसर के मैदान में ही स्थाई तौर पर हेलीपेड का निर्माण किया गया है. जहां पर वीआईपी लोगों के हेलिकॉप्टर उतरते है, किंतु जिस तरह से अस्पताल मैदान में अवैध खनन जारी है उसको देखते हुए आने वाले समय में हेलीपेड की सुरक्षा को लेकर भी असुरक्षा का भाव बना रहेगा

Next Post

मुर्मु, मोदी और बिरला ने अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Sat Dec 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा सभापति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर संसद भवन परिसर में प्रेरणा स्थल पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित […]

You May Like