अमेरिका-जॉर्डन ने 45वें संयुक्त सैन्य आयोग में रक्षा सहयोग पर दिया जोर

अम्मान (जॉर्डन), 18 जुलाई (वार्ता) अमेरिका और जॉर्डन ने यहां 45वें अमेरिका-जॉर्डन सैन्य आयोग (जेएमसी) के दौरान अपनी दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता जताई और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सैन्य सहयोग बढ़ाने एवं सुरक्षा चुनौतियों पर विचार विमर्श करने का संकल्प लिया। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में यह बैठक अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के उप-युद्ध मंत्री डैनियल ज़िमरमैन और जॉर्डन के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मेजर जनरल यूसफ अल हनैती की सह-अध्यक्षता में हुई।

यह आयोग दोनों देशों के बीच में रक्षा नीतियों के संचालन के प्राथमिक मंच के तौर पर काम करता है। बातचीत के दौरान अमेरिकी अधिकारियों ने क्षमताएं मजबूत करने और पश्चिम एशिया की सुरक्षा में क्षेत्र के देशों की भूमिका बढ़ाने पर ज़ोर दिया है। श्री ज़िमरमैन ने कहा, “सहयोगियों और साझेदारों को अपनी रक्षा के लिए आगे आकर जिम्मेदारी लेने के लिए सशक्त करना अमेरिका की रक्षा रणनीति में एक अहम प्राथमिकता है।” उन्होंने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता कायम करने में जॉर्डन की भूमिका पर भी जोर दिया।

दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने अमेरिका और जॉर्डन के बीच सहयोग बेहतर करने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही दोनों पक्षों पर पड़ने वाले खतरों का जवाब देने के लिए सैन्य सहयोग एवं तकनीकी विकास पर भी चर्चा की गयी। इस दौरान वायु एवं मिसाइल डिफेंस, आतंकवाद विरोधी प्रयासों और बदलती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सैन्य सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई। दोनों पक्षों के अधिकारियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी प्राथमिकताओं और संभावनाओं की समीक्षा की।

.....

Next Post

दमोह: हिंडोरिया थाना बांदकपुर चौकी में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का आयोजन

Sat Jul 18 , 2026
दमोह, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत बुधवार को हिंडोरिया थाना क्षेत्र की बांदकपुर चौकी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। इससे दूर […]

You May Like