
राजगढ़। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर प्रभावी कार्रवाई की गइ. कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 07 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए.इस दौरान लगभग 41 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा तथा 26 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 35 पाव देशी मदिरा मसाला विधिवत जब्त कर कब्जे में ली गई. आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने अभियान जारी रखा जा रहा है.
