पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

नयी दिल्ली 10 फरवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।
तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.39 प्रतिशत उबलकर 71.99 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 1.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.69 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।
महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

द. कोरियायी संस्थान के साथ बुनियादी ढांचा विकास में सहयोग का समझौता

Mon Feb 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) केंद्र सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) और दक्षिण कोरिया के कोरिया परिवहन संस्थान (केओटीआई), कोरिया (आरओके) ने दोनों देशों के बीच लॉजिस्टिक्स और बुनियादी ढांचे के विकास में परस्पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। वाणिज्य […]

You May Like

Play sound