जबलपुर: हाईकोर्ट के जस्टिस डीके पालीवाल के सम्मान में शुक्रवार को हाईकोर्ट सभागार में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व प्रशासनिक न्यायाधीश अतुल श्रीधरन सहित सभी न्यायमूर्ति उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश सचदेवा व न्यायमूर्ति पालीवाल के व्यक्तित्व-कृतित्व को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि उनके रूप में एक सहज, सरल और ईमानदार न्यायाधीश की विदाई हो रही है। उन्होंने न्यायपालिका को सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से अनेक महत्वपूर्ण फैसले किये, जो प्रतिमान की भांति अविस्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर जस्टिस पालीवाल ने कहा कि विदा के क्षण भावुक करने वाले हैं। इसी उच्च न्यायालय से वकालत का प्रारंभ करने के पहले एडीजे रहा।
इसी उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने का सौभाग्य मिला। इसलिए यहां के प्रत्येक पल की यादों का गुलदस्ता लेकर सेवानिवृत्त हो रहा हूं। महाधिवक्ता कार्यालय, स्टेट बार, हाईकोर्ट बार सहित अन्य के पदाधिकरियों जस्टिस पालीवाल के कार्यकाल की प्रशंसा की। जस्टिस पालीवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद मप्र हाईकोर्ट में वर्तमान में 43 जज पदस्थ है, वहीं स्वीकृत पदों में से दस पद अब भी रिक्त है।
