
भोपाल। खजूरी सड़क इलाके में 9 साल के बच्चे की पुलिस मर्ग जांच में सामने आया कि पैर फिसल जाने से वह सेफ्टी टैंक में गिर गया था. जानकारी के मुताबिक मृतक 9 साल का बच्चा फरमान अली पिता यूसूफ अली ग्राम दूबड़ी में रहता था. परिजनों ने घटना को लेकर बताया कि गांव के संतोष नागर ने एक नव निर्माणधीन मकान बनाया है, जिसमें सेफ्टीक टेंक बना हुआ है.
बीते 19 जुलाई को दोपहर फरमान अली गांव के बच्चे अलपेश, सादिक, फरहान, अमित के साथ लूकाछूपी खेलते समय सेफ्टीक टेंक के ऊपर वाले भाग पर ढक्कन ना लगा होने से उसमें गिर गया. टैंक में करीब 5 फीट पानी भरा होने से वह उसमें डूब गया था. फरमान के साथ खेलने वाले सादिक और अमित नागर ने बताया कि उसका पैर फिसल जाने से वह सेफ्टीक टेंक में गिर गया था. सूचना पर मर्ग कायम कर जांच एवं शवपंचायतनामा कार्यवाही अधिकारी प्रतीक कुमार को दी गई थी.