सुगम यातायात को लेकर प्रशासनिक अमले ने पुलिस बल के साथ नगर में किया भ्रमण

पानसेमल: पुलिस थाने पर हुई शांति समिति की बैठक में अतिक्रमण हटाने तथा सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर समिति सदस्यों एवं नागरिकों ने अधिकारियों से चर्चा की थी, जिसके बाद मंगलवार शाम प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गायत्री मंदिर से दुर्गा मंदिर तक नगर में भ्रमण किया। तथा मार्ग पर दुकानदारों से चर्चा कर अनावश्यक रूप से रखे सामान को सड़क पर नहीं रखने के निर्देश दिए।साथ ही दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को सड़क के साइड में लगाने को कहा जिससे कि मार्ग बाधित नहीं हो।

नगर परिषद CMO संतराम चौहान एवं थाना प्रभारी विजय रावत ने कहा कि अक्सर दुकानों के बाहर वाहन खड़े होने से यातायात बाधित होता हैं।नगर परिषद द्वारा सड़क के दोनों ओर मार्किंग करते हुए बाहर दुकानें लगाने या सामग्री रखने पर वैधानिक कार्यवाही करने की बात कही हे।इस दौरान नगर परिषद सीएमओ संतराम चौहान,थाना प्रभारी विजय रावत,स्वच्छता शाखा प्रमुख सतीलाल मराठे,अनिल सोनिस,विनोद बर्डे,कांतिलाल वास्कले,अभय शर्मा,परसराम वाडीले,अनिल कदम,तुकाराम वाडिले,राकेश चौधरी,प्रकाश शिंदे,रवि चौहान,सहित नगर परिषद कर्मचारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

गौरतलब हे कि नगर के मुख्य मार्ग सहित आसपास गलियों में अक्सर बड़े वाहनों की आवाजाही होने से जाम की स्थिति बन जाती हैं,जिस कारण बाइक चालकों एवं छोटे वाहनों को निकलने की समस्या होती हैं।पूर्व में प्रशासन द्वारा कई बार दुकानदारों को हिदायते दी जा चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद भी आवागमन में परेशानी होती हे। नगरवासियों ने बताया कि वन वे का नियम लागू होने या कोई अन्य योजना बनकर ट्रैफिक जाम की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल सकती हैं।वही छोटे और अस्थाई दुकानदारों की सुविधा के मद्देनजर कुछ व्यवस्थाएं करना चाहिए।प्रशासन को इस ओर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Next Post

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लक्ष्य से अधिक राशि संग्रह, कलेक्टर वशिष्ठ सम्मानित

Wed May 27 , 2026
पांढुरना: देश की सुरक्षा में तैनात सैनिको के शहीद हुए सैनिकों के परिजनों की सहायता के लिए एकत्र की जाने वाली राशि मे प्रदेश के अन्य जिलों की तरह पांढुरना जिले के जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिले में लक्ष्य से अधिक राशि सग्रहीत होने पर राज्यपाल […]

You May Like