
जबलपुर। पार्षद मद की राशि जल्द रिलीज करने नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने निगम अध्यक्ष रिंकू विज, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार को पत्र लिखा है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 चालू हो गया है और पार्षदों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के पार्षद मद की राशि 90 लाख रूपये नहीं मिली है। ये राशि मिलने के बाद वार्डों में विकास कार्य शुरू हो सकेंगे और आम जनता राहत की सांस लेगी क्योंकि
लगभग 1 वर्ष बाद निगम के चुनाव आ जाने के कारण विकास कार्य नहीं हो सकेंगे ।
कार्यपालन यंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन
शहर के सबसे बड़े फ्लाईओवर में ब्यूव कटर लगानेेे, सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किये जाने के संबंध में गुरूवार 7 मई की सुबह 11 बजे 1 नं. सर्किट हाउस के बाजू में स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष अपने प्रतिनिधि मण्डल के साथ पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपेगें ।
