भोपाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उन्होंने महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ लिंक रोड नंबर 1 स्थित रेडक्रॉस कार्यालय के पास छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी की निंदा करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसे अमर्यादित वक्तव्य लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन हैं और इन्हें जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक माफी की मांग भी की।
