ग्वालियर: डबरा रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। स्टेशन प्रबंधक पुष्पेंद्र यादव के मार्गदर्शन में रेलकर्मियों एवं सफाई मित्रों ने अभियान में सहभागिता की।अभियान के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों से अपील की गई कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें।
साथ ही स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में रेलवे प्रशासन का सहयोग करने का संदेश दिया गया।
स्टेशन प्रबंधक पुष्पेंद्र यादव ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए यात्रियों से अपील की कि स्वच्छ रेलवे स्टेशन केवल रेलवे की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक यात्री की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
अभियान के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छ यात्रा का संदेश भी दिया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए यात्रियों की सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
