
शाजापुर।कोतवाली थाना क्षेत्र में सडक़ हादसे में युवक की मौत हो गई. घटना से थोड़ी देर पहले उसने भाई से फोन पर बात की थी. इसके बाद वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. युवक की पहचान लखमनखेड़ी निवासी संतोष मेवाड़ा पिता पर्वत सिंह 35 वर्ष के रूप में हुई है. हादसा शनिवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच बिजाना रोड बायपास पर पीलिया खाल के पास हुआ. लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई हरिओम मेवाड़ा ने बताया कि दुर्घटना से 5-10 मिनट पहले बड़े भाई संतोष ने परिचित अरुण मालवीय को फोन किया था. अरुण ने संतोष से हरिओम की बात करवाई थी. हरिओम का फोन खराब होने के कारण बंद आ रहा था. इसी बारे में संतोष ने भाई से पूछा था. सिर्फ इतना कहा था कि तेरा फोन बंद क्यों आ रहा है. इसके बाद फोन कट गया. इसके कुछ देर बाद हादसे की सूचना मिली. मृतक संतोष पेशे से हम्माल था. वह रोजाना शाजापुर से अपने गांव लखमनखेड़ी आता-जाता था.
