भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित आशिमा मॉल में पार्सल डिलीवरी को लेकर विवाद के बाद डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीसरी मंजिल पर पार्सल पहुंचाने से मना करने पर महिला समेत चार लोगों ने 23 वर्षीय डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा को घेरकर पीटा, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। रोहित के मुताबिक, उसकी बाइक पर कई पार्सल रखे थे, इसलिए बाइक छोड़कर ऊपर जाना संभव नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। शिकायत के आधार पर मिसरोद पुलिस ने फरहीन खान, अरुण, काजल और सुयश के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Next Post
लोकसभा सचिवालय ने तृणमूल के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया, अयोग्यता याचिकाओं पर मांगा जवाब
Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) लोकसभा सचिवालय ने दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता की याचिकाओं पर तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को औपचारिक नोटिस जारी किये हैं। सूत्रों के मुताबिक सचिवालय ने सांसदों से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। गत 25 अगस्त को जारी ये नोटिस […]

You May Like
-
11 months ago
डीईओ ने प्रभारी प्राचार्य से मांगा जवाब
-
10 months ago
बदमाश ने आटो में लगाई आग सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद