रात और सुबह गुलाबी ठंड की दस्तक

जबलपुर। मानसून की विदाई होने के बाद मौसम ने अब अचानक करवट ले ली है और ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही शहर में रात और सुबह के समय गुलाबी ठंड महसूस होनेे लगी है। इस वजह से घरों में अब एसी और कूलर पूरी तरह बंद हो चुके हैं हालांकि, दिन के समय आसमान पूरी तरह साफ होने की वजह से सूरज के तेवर बरकरार हैं और लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 68 और शाम को 62 प्रतिशत दर्ज हुई। उत्तर पूर्व हवाएं 3 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

पारा गिरने, बारिश की भी संभावना-

मौसम विभाग की माने तो 28 अक्टूबर तक जिले मेंं बारिश नहीं होने और दिन का तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा 29 अक्टूबर से 4 नवम्बर के बीच वर्षा की भी संभावना जाहिर की जा रही है।

Next Post

विष्णुधाम मंदिर में हनुमंत कथा के प्रथम दिवस हनुमान जन्मोत्सव प्रसंग ने मोहा मन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Mon Oct 26 , 2026
बालाघाट, श्री सिद्ध पीठ विष्णुधाम मंदिर, हीरापुर में सोमवार को पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। बागेश्वर धाम के परम शिष्य पूज्य आचार्य श्री रोहित रिछारिया जी के श्रीमुख से कथा का भावपूर्ण वाचन किया गया। कथा के प्रथम दिवस भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव का […]

You May Like