डबरा:अयोध्या कॉलोनी से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 426/26 में धारा 140(3) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रशांत शर्मा कर रहे हैं।
