किन्नर कांड के फरार तीन इनामी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

इंदौर: पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में किन्नर के साथ अप्राकृतिक कृत्य और उनके प्रताड़ना के मामले में फरार तीन आरोपियों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया, लेकिन वे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.कुछ दिन पहले पंढरीनाथ क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक किन्नरों ने प्रताड़ना और मानसिक तनाव के चलते एसिड पी लिया, जिन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जांच के बाद पुलिस ने पंकज जैन, अक्षय कुमायूं और राजा हाशमी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोपियों पर किन्नरों ने यह आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें ब्लैकमेल किया और एक किन्नर के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. डीसीपी आनंद कलादगी ने फरार आरोपियों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया, लेकिन अब तक पुलिस को उनकी कोई लोकेशन नहीं मिली है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगातार खोजबीन में लगी हुई है

Next Post

मोदी ने देशवासियों को दी भाई दूज की शुभकामनाएं

Thu Oct 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाई दूज के पावन अवसर पर गुरुवार को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किये गये एक संदेश में कहा, “भाई दूज के इस पावन अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता […]

You May Like