जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत राइट टाउन स्थित इंदिरा आईवीएफ सेंटर में 20 लाख रूपए गबन पकड़ा गया। सीए ने गडबड़झाला करते हुए इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों से इलाज की रकम लेकर हड़प लेता था। कंपनी की मुंबई से पहुुंची टीम ने हेराफेरी पकड़ी, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक राइट टाउन स्थित इंदिरा आईवीएफ में नि: संतान ग्रस्त दंपत्तियों के इलाज के लिए आईवीएफ तकनीक से किया जाता है जहां धनवंतरी नगर निवासी शैलेन्द्र कुमार शर्मा एकाउंटेंट था जो पैसों के लेनदेन का हिसाब रखता था। केन्द्र में इलाज कराने पहुंचे वाले मरीजों से पैसे लेने के बाद वह राशि को कंपनी में जमा न करते हुए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेता था। केश रकम को भी खुद ही रख लेता था।
मई 2024 से अगस्त के बीच में करीब उसने बीस लाख रूपए का गबन किया। मरीजों से इलाज की फीस लेकर खुद रख लेता था और कुछ को फर्जी रशीदें भी थमा देता था। जब एडिट टीम मुंबई से पहुंची और अकाउंटेंट संबंधित छानबीन की। दस्तावेजों को खंगाला तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। इसके बाद सेंटर की आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. शुभाली शर्मा ने मामले की रिपोर्ट मदनमहल थाने में दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपित एकाउंटेंट शैलेन्द्र कुमार शर्मा के खिलाफ प्र्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
